{"_id":"6505ad84c9f6677a72085b04","slug":"up-leopard-attack-baby-nilgai-in-baghpat-people-are-in-panic-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में दहशत बरकरार: तेंदुए ने नील गाय के बच्चे को बनाया निवाला, वन विभाग का तेंदुआ होने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में दहशत बरकरार: तेंदुए ने नील गाय के बच्चे को बनाया निवाला, वन विभाग का तेंदुआ होने से इंकार
Sat, 16 Sep 2023 06:58 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:58 PM IST
सार
Baghpat News : बागपत जिले में तेंदुए की आमद अभी बरकार है। जिससे ग्रामीण व किसान दहशत में है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी जंगलों में तेंदुआ होने से साफ इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में बिनौली के चंदायन गांव के जंगल में शनिवार की शाम तेंदुए ने नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ ईंख के खेतों में भाग गया।
विज्ञापन
जंगलों में तेंदुए की आमद अभी बरकार है। जिससे ग्रामीण व किसान दहशत में है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी जंगलों में तेंदुआ होने से साफ इनकार कर रहे हैं। कहीं ना कहीं तेंदुआ आए दिन किसानों को दिखाई दे रहा है और वह जंगली जानवरों पर भी हमला कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां
विज्ञापन
बताया गया कि शनिवार की शाम तेंदुए ने चंदायन गांव के जंगल में एक नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। इस दौरान खेतों पर ज्वार की फसल काट रहे किसान गौरव, मिन्टूपाल, सचिन, उत्तम, वरुण आवाज सुनकर लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए उधर दौड़े तो तेंदुआ ईंख के खेत में भाग गया। इससे पहले भी तेंदुए ने शाहपुर बाणगंगा के जंगल में एक निराश्रित गोवंश को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Meerut: 350 करोड़ से रफ्तार भरेगी रैपिड, आरआरटीएस कॉरिडोर जारी की गई धनराशि