UP: सपा में बार-बार टिकट बदलने को लेकर जयंत चौधरी ने ली चुटकी, कहा- 'कुछ घंटों के लिए ही मिलता है'
लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी यूपी में माहौल गरमाने लगा है। सपा ने मेरठ हापुड़ लोकसभा से दो बार प्रत्याशी बदलकर अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया है। इसे लेकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुटकी ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने मेरठ से फिर प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज वह नामांकन दाखिल करेंगी। योगेश वर्मा लखनऊ सिंबल लेने के लिए पहुंचे।वहीं अतुल प्रधान ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है।
सुनीता वर्मा ने आज कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। उधर सपा में बार-बार टिकट बदलने को लेकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी का नाम लिए बिना तंज कसा है।
यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर फिर बदला प्रत्याशी, अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी
वहीं बार बार प्रत्याशियों के बदले जाने और उनका टिकट काटे जाने को लेकर जयंत चौधरी ने एक्स पर चुटकी ली है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…
विपक्ष में क़िस्मत वालों को ही कुछ घंटों के
— Jayant Singh (@jayantrld) April 4, 2024
लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है!
और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…