{"_id":"6742c12b08c03bf67003dc64","slug":"up-indiscriminate-firing-after-entering-a-house-in-baghpat-one-dead-and-seven-injured-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, कड़कड़डूमा कोर्ट कर्मी की हत्या, चार गाड़ियों में आए थे 25 हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, कड़कड़डूमा कोर्ट कर्मी की हत्या, चार गाड़ियों में आए थे 25 हमलावर
Sun, 24 Nov 2024 11:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:35 AM IST
सार
शामली में रविवार रात एक शादी में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
धरमेश्वर का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत स्थित छपरौली के शेरपुर लुहारा गांव में कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मचारी धरमेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उनके भाई को भी गोली लगी है। बचाव में आए परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
शामली के ग्रीन सिटी मैरिज होम में डीजे पर डांस करने को लेकर धरमेश्वर के परिवार का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। इसके बाद जमकर मारपीट हुई थी। शामली पुलिस ने मौके पर बरातियों को समझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस विवाद में रविवार रात डेढ़ बजे गाजियाबाद के सीकरी गांव के 20-25 लोग चार गाड़ियों में आए और धर्मेश्वर के घर पर हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से धर्मेश्वर की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे अनमोल और अनुराग, धर्मेश्वर के बड़े भाई परमेश्वर के बेटे कार्तिक, अनुराग के फूफा अरुण का बेटा हर्ष, दादी बिरमती समेत सात लोग घायल हो गए।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची छपरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।