फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Election 2022: Sp Rld candidate list 2, Virpal Rathi from Chhaprauli and Jaiveer Tomar from Baraut made candidates

यूपी चुनाव 2022: जयंत ने खेला भावनात्मक दांव, छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर तोमर बनाए प्रत्याशी, सपा को नहीं मिली सीट

Mon, 17 Jan 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jan 2022 12:51 PM IST
सार

रालोद-सपा गठबंधन के अधिकतर प्रत्याशी घोषित हो चुके थे। लेकिन छपरौली व बड़ौत सीट के प्रत्याशी को लेकर खींचतान चल रही थी। इन दोनों सीटों पर टिकट के सबसे अधिक दावेदार थे। चौधरी जयंत सिंह ने बड़ौत और छपरौली के दावेदार दिल्ली बुलाकर की बात की जिसके बाद सोमवार दोपहर को प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।

विज्ञापन
UP Election 2022: Sp Rld candidate list 2,  Virpal Rathi from Chhaprauli and Jaiveer Tomar from Baraut made candidates
गंठबंधन - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद-सपा गठबंधन ने बड़ौत व छपरौली पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। छपरौली से पूर्व विधायक वीरपाल राठी व बड़ौत से बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने से भी साफ हो गया है कि बड़ौत सीट सपा के पास नहीं रही। 

विज्ञापन


बड़ौत व छपरौली विधानसभा सीट पर कई दिनों से खींचतान चल रही थी। रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने सभी दावेदारों को दिल्ली बुलाकर बातचीत भी की थी। सभी को कहा था कि घोषित होने वाले प्रत्याशी को विजय बनाये। जिसके बाद सोमवार सुबह से ही सूची का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन


रालोद व सपा गठबंधन ने छपरौली व बड़ौत सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। छपरौली से रालोद ने एक बार फिर पूर्व विधायक वीरपाल राठी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बड़ौत से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर  को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की पहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, किसान आंदोलन के बाद पहली बार सिसौली में रखा कदम

सपा को नहीं मिली सीट
कई दिनों से बड़ौत सीट को सपा के खाते में जाने की संभावना थी। कयास लगाए जा रहे थे कि सपा नेता को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही अब साफ हो गया है कि रालोद के खाते में ही सीट रहेगी। रालोद ने तीनों सीटों को अपने खाते में कर लिया है।
 
रालोद सपा गठबंधन में बड़ौत और छपरौली के प्रत्याशियों को लेकर चल रही खींचतान खत्म करने के लिए रविवार को चौधरी जयंत सिंह ने भावनात्मक दांव खेला। बड़ौत और छपरौली सीट से टिकट के सभी दावेदारों को दिल्ली अपने आवास पर बुलाया और उनके साथ काफी देर तक बातचीत की।

कहा कि प्रत्याशी सोमवार को घोषित किया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिवार की तरह है। इसलिए रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी को सभी को मिलकर चुनाव लड़ाना है। इसके बाद सोमवार सुबह जारी की लिस्ट में छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर तोमर को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

दोनों ही सीटों पर चल रही थी खींचतान
रालोद-सपा गठबंधन के अधिकतर प्रत्याशी घोषित हो चुके थे। लेकिन छपरौली व बड़ौत सीट के प्रत्याशी को लेकर खींचतान चल रही थी। इन दोनों सीटों पर टिकट के सबसे अधिक दावेदार थे। इसके साथ ही छपरौली सीट पर बाहरी प्रत्याशी को उतारने की चर्चाएं भी शुरू हुई तो लोगों ने शनिवार को कई जगह इस पर विरोध भी जताया। 

चौधरी जयंत सिंह के पास तक इसकी जानकारी पहुंची तो उन्होंने बड़ौत और छपरौली सीट से टिकट के सभी दावेदारों की नाराजगी दूर करने को भावनात्मक दांव चला और उनको दिल्ली अपने आवास पर बुलाया। 

बड़ौत से डॉ. अजय कुमार, डॉ. अजय तोमर, डॉ. अनुराग मित्तल, सुभाष गुर्जर, संजीव आर्य, जयवीर तोमर, विश्वास चौधरी, अरुण तोमर बॉबी, अश्विनी तोमर, साहब सिंह, प्रमेंद्र तोमर, योगेश जिंदल और छपरौली से वीरपाल राठी, गजेंद्र मुन्ना, डा. कुलदीप उज्ज्वल, धीरज उज्ज्वल, रामकुमार चेयरमैन, सतेंद्र मलिक, संजीव मान, विकास बाछौड़, मास्टर सुरेश राणा भी दिल्ली बुलवाए गए।

चौधरी जयंत सिंह ने सभी से कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी में परिवार की तरह है, लेकिन केवल एक ही प्रत्याशी हो सकता है। इसलिए जिसको भी प्रत्याशी बनाया जाता है ,उसे सभी को मिलकर चुनाव लड़ाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे किसी भी दावेदार को टिकट नहीं दिया जा रहा जो कुछ महीने पहले ही पार्टी में आया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed