फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Election 2022: BJP MP Satyapal Singh casts his vote with family, says RLD stronghold is broken in Baghpat

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने परिवार सहित किया मतदान, कहा-टूट चुका है रालोद का गढ़  

Thu, 10 Feb 2022 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Feb 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: BJP MP Satyapal Singh casts his vote with family, says RLD  stronghold is broken in Baghpat
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत से भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करें और उस पार्टी के लिए मतदान करें जिन्होंने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

विज्ञापन


प्रथम चरण के मतदान के दौरान बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, उनकी पत्नी अलका तोमर, बेटा प्रकेत तोमर, बेटी चारु अपने पैतृक गांव बसौली पहुंचे थे। छपरोली विधानसभा क्षेत्र के बसौली गांव की हरिजन चौपाल में बने बूथ संख्या 157 पर डॉ. सत्यपाल सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: पहले चरण की वोटिंग के बीच सहारनपुर पहुंचे मोदी, बोले- यूपी को दंगा मुक्त रखने वाले को दें वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट डालने के बाद सांसद सत्यपाल सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि 2017 के बाद इस बार पहले से ज्यादा वोट भाजपा को मिलेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उस पार्टी के लिए वोट करें जिन्होंने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। सभी उस पार्टी के लिए मतदान करें, जिसने चुहुंमुखी विकास कराया है। मैं गांव के लोगों से बोलूंगा कि वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि रालोद का गढ़ पूरी तरह से टूट चुका है। कछुए की चाल चलते हुए वोटर बीजेपी को वोट करेगा। किसान आंदोलन इस चुनाव में किसी तरह का कोई मुद्दा नहीं है। किसानों को कुछ लोगों ने गुमराह किया था।



पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा
वहीं थानाभवन कस्बे में प्राथमिक विद्यालय न० 3 पर कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा पत्नी के साथ वोट करने पहुंचे। थानाभवन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के लिए जाते समय कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भारी उत्साह है, क्योंकि जिस तरह से सपा ने राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का काम किया है।

इससे राष्ट्रीय लोकदल समर्थकों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठबंधन का खाता भी नहीं खुल पाए। उन्होंने कहा है कि विकास सुरक्षा के मुद्दे पर लोग भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। महिलाएं पुरुष योगी मोदी योगी मोदी के नारे लगाते हैं मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed