फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: eight year old girl raped in the jungle after kidnapping while sleeping

यूपी: जंगल में ले जाकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत देख उड़े परिजनों के होश

Sat, 18 Aug 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 18 Aug 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
UP: eight year old girl raped in the jungle after kidnapping while sleeping
RAPE - फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा माता पिता के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहां तक कि घर के भीतर भी बेटियां महफूज नहीं हैं। एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला यूपी के बागपत में सामने आया है जहां एक युवक ने सोती हुई आठ साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया। परिजनों को बच्ची ईख के खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जानें क्या था पूरा मामला :-

घटना रमाला थाना क्षेत्र की है जहां गांव का ही युवक घर से अगवा कर बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया। शनिवार की सुबह चार बजे आठ वर्षीय बच्ची घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और सोती हुई बच्ची को उठाकर ले गया। रेलवे स्टेशन के पास ईख के खेत में बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया।

घर से चार सौ मीटर दूर मिली बच्ची
बच्ची ने रेप का विरोध भी किया। बच्ची की चीख निकली तो युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक बच्ची को खेत में ही छोड़कर भाग निकला। परिजनों को जब बच्ची घर में नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। घर से 400 मीटर दूर रेलवे स्टेशन के पास ईख के खेत में बच्ची बदहवास हालत में पड़ी मिली। 

परिजन बच्ची को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए। इस संबंध में पिता ने थाने में अमित पुत्र कालू राम के खिलाफ बच्ची से रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए बड़ौत सीएचसी भेजा। आरोपी अमित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने अपना जुर्म भी कबूल किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed