फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Criminal injured in police encounter in Bhagpat , three absconding

Baghpat: पुलिस मुठभेड में गोली लगने से 25 हजार का ईनामी गोतस्कर घायल, तीन साथी फरार

Sun, 21 Aug 2022 06:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क,बड़ौत/बागपत
अमर उजाला नेटवर्क,बड़ौत/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

बागपत में पुलिस मुठभेड में गोली लगने से 25 हजार का ईनामी गोतस्कर घायल हो गया। बताया गया कि गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके तीन फरार हुए हैं।

विज्ञापन
UP:  Criminal injured in police encounter in Bhagpat , three absconding
मुठभेड़ में घायल गोकश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतर प्रदेश के बड़ौत में औसिक्का गांव के जंगल में नहर की पटरी पर गोकशी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम की गोतस्करों के साथ मुठभेड हो गई। मुठभेड के दौरान गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से 25 हजार का ईनामी गोतस्कर घायल हो गया। जबकि उसके तीन साथ अंधेरे का फायरिंग उठाते हुए वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा व खाली कारतूस, पशुओं को बेहोश करने वाला इंजेक्शन व सीरिज, गौवंश व सेंट्रों कार बरामद की और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  किसानों का दर्द: कर्ज लेकर फसल बोई, यमुना ने मेहनत डुबोई, मुनाफा दूर लागत भी न बची, पशुओं के चारे का संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की तड़के तकरीबन तीन बजे इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि गोतस्कर नफीस पुत्र रफीक निवासी बड़का हाल मुस्तफाबाद गली नंबर 18 दिल्ली अपने कुछ साथियों के साथ औसिक्का गांव के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा व सर्विसलांस टीम मौके पर पहुंची और उनके घेराबंदी की तो गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से 25 हजार का ईनामी गोस्तकर नफीस घायल हो गया। 

जिससे देख उसके तीन साथ भाग खडे हुए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर सीओ युवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। 


जिसके बाद घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी गोतस्कर नफीस पर बड़ौत कोतवाली में आठ मुकदमे हैं। काफी समय से पुलिस उसको पकड़ने की फिराक मेें थी। पुलिस ने वहां से एक तमंचा, एक खाली कारतूस, पशुओं को बेहोश करने वाला इंजेक्शन, सीरिज, गोवंश व सेंट्रो कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed