फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Crime News: Reward of 25 thousand has been announced on the accused in the murder case of cement trader Pradeep at Baghpat

बागपत: सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Sat, 20 Feb 2021 05:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Feb 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Reward of 25 thousand has been announced on the accused in the murder case of cement trader Pradeep at Baghpat
व्यापारी प्रदीप हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बड़ौत के सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की लूट का विरोध करने पर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बंटी पर एसपी अभिषेक सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


बड़ौत में बिनौली रोड स्थित आत्रेय सीमेंट एजेंसी पर पिछले वर्ष नौ अक्तूबर को सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय के साथ बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी को गोली मारकर 82 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले की गूंज लखनऊ तक हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रियंका का हमला, कहा- सरकार ने किया बॉर्डर पर बेटों को भेजने वाले किसानों का अपमान
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 11 अक्तूबर की रात मेरठ में उपचार के दौरान प्रदीप आत्रेय की मौत हो गई थी। पुलिस ने शबगा गांव निवासी कमल पंवार को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। दूसरा आरोपी शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव निवासी बंटी फरार चल रहा है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed