{"_id":"6161dc288ebc3ed091349c91","slug":"up-board-released-the-list-of-affiliated-and-equivalent-recognized-board-baghpat-news-mrt559973677","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी की संबद्ध व समकक्ष मान्यता प्राप्त 35 बोर्ड की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी की संबद्ध व समकक्ष मान्यता प्राप्त 35 बोर्ड की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रदेश के कई जिलों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के समकक्ष अवैध रूप से परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है। फर्जी संस्थाएं छात्रों को गुमराह कर अवैध रूप से बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल कर रही हैं। परिषद की ओर से सत्यापन कराने पर छात्रों के अंकपत्र अमान्य घोषित कर दिए जाते हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संबद्ध मान्य 35 बोर्ड की सूची जारी की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को बोर्ड से संबद्ध बोर्ड की सूची जारी की है। उन्होंने अमान्य परीक्षा संस्थाओं के खिलाफ अधिनियम की धारा अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षा निदेशकों को भेजे पत्र में बताया कि प्रदेश के कई जिलों में फर्जी संस्थाओं का संचालन कर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। इतना ही नहीं उत्तीर्ण परीक्षा के अंकपत्र व प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। फर्जी अंकपत्र के आधार पर परीक्षा पास करने वाले छात्रों का परीक्षाफल परिषद् की ओर से निरस्त कर दिया जाता है। इन संस्थाओं से उत्तीर्ण राजकीय सेवाओं में कार्यरत हैं। ऐसे छात्रों का सेवायोजक द्वारा सत्यापन कराने पर उनकी परिक्षा और अंकपत्रों को अमान्य घोषित कर दिया जाता है। ऐसे कई प्रकरण न्यायालय में चल रहे हैं। उन्होंने बोर्ड से संबद्ध और समकक्ष बोर्ड की सूची जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची में प्रदेश में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 36 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 35 बोर्ड की सूची जारी की है। उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशकों पत्र को भेजकर अमान्य परीक्षा संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद सिंह ने बताया कि परिषद ने यूपी बोर्ड के समकक्ष एवं संबद्ध बोर्ड की सूची जारी की है।