UP: मुजफ्फरनगर में हत्या, बागपत में घर के बाहर फेंकी लाश, पत्नी ने बताई विवाद की पूरी कहानी, ये था मामला
Baghpat News : रुपये के विवाद में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी लाश को बागपत के रमाला में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने विवाद की पूरी कहानी बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के बायवाला में मजदूर की हत्या करने के बाद आरोपी शव को बागपत के रमाला में घर के बाहर फेंककर भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी ने बुढ़ाना थाने में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
रमाला की रहने वाली परमिला ने बताया कि उसका पति अमरसैन मजदूरी करता है। जिसकी दोस्ती बिटावदा गांव के संजीव के साथ हो गई थी, जो शामली-करनाल रोड पर बायवाला में ढाबा चलाता है। आरोप लगाया कि उसके पति ने संजीव से दो लाख रुपये उधार लिये थे, जिन्हें लौटाने के लिए संजीव दबाव बना रहा था।
आरोप लगाया कि तीन तारीख को उसका पति अमरसैन 21 हजार रुपये लेकर संजीव के पास गया। जिस पर संजीव ने नाराजगी जताई और उसके पति को बंधक बनाकर बैठा लिया। साथ ही रुपये लौटाने के बाद ही घर जाने देने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत
इसके बाद परमिला ने संजीव को रुपये देने के लिए घर बुलाया तो वह तीन साथियों के साथ आया, जहां से 70 हजार रुपये लेने के बाद चला गया। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह संजीव अपने साथियों के साथ उसके पति का शव लेकर घर पहुंचा और सोते समय मौत होने की बात कहकर शव घर के बाहर फेंककर चला गया। इस मामले में बुढ़ाना थाना पुलिस ने संजीव और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी