फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: A man murdered in Muzaffarnagar in rupess dispute and dead body throw in Baghpat

UP: मुजफ्फरनगर में हत्या, बागपत में घर के बाहर फेंकी लाश, पत्नी ने बताई विवाद की पूरी कहानी, ये था मामला

Tue, 05 Sep 2023 06:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

Baghpat News : रुपये के विवाद में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी लाश को बागपत के रमाला में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने विवाद की पूरी कहानी बताई है।

विज्ञापन
UP: A man murdered in Muzaffarnagar in rupess dispute and dead body throw in Baghpat
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के बायवाला में मजदूर की हत्या करने के बाद आरोपी शव को बागपत के रमाला में घर के बाहर फेंककर भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी ने बुढ़ाना थाने में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


रमाला की रहने वाली परमिला ने बताया कि उसका पति अमरसैन मजदूरी करता है। जिसकी दोस्ती बिटावदा गांव के संजीव के साथ हो गई थी, जो शामली-करनाल रोड पर बायवाला में ढाबा चलाता है। आरोप लगाया कि उसके पति ने संजीव से दो लाख रुपये उधार लिये थे, जिन्हें लौटाने के लिए संजीव दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि तीन तारीख को उसका पति अमरसैन 21 हजार रुपये लेकर संजीव के पास गया। जिस पर संजीव ने नाराजगी जताई और उसके पति को बंधक बनाकर बैठा लिया। साथ ही रुपये लौटाने के बाद ही घर जाने देने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत

इसके बाद परमिला ने संजीव को रुपये देने के लिए घर बुलाया तो वह तीन साथियों के साथ आया, जहां से 70 हजार रुपये लेने के बाद चला गया। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह संजीव अपने साथियों के साथ उसके पति का शव लेकर घर पहुंचा और सोते समय मौत होने की बात कहकर शव घर के बाहर फेंककर चला गया। इस मामले में बुढ़ाना थाना पुलिस ने संजीव और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed