फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Untrained doctor found running clinic

अप्रशिक्षित चिकित्सक क्लीनिक चलाता मिला

Fri, 24 Dec 2021 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Untrained doctor found running clinic
बिनौली। जनरल सर्जन डॉ गुरुचरण सिंह ने बिनौली थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बिनौली में छापा मारा था। सराय रोड बिनौली स्थित एक क्लीनिक के चिकित्सक से रजिस्ट्रेशन और संबंधित प्रमाणपत्र दिखाने के लिए कहा। मगर, चिकित्सक कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर उसे अपने सभी कागजात जल्द दिखाने का नोटिस जारी किया गया। चिकित्सक ने आज तक भी कोई भी प्रमाण पत्र और कागजात उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं किए। इस पर माना गया कि व्यक्ति खुद को चिकित्सक बताकर जनमानस के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed