फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Universal Card for Divyangon's : Gujjar

दिव्यांगों के बनेंगे यूनिवर्सल कार्ड ः गुर्जर

Mon, 12 Jun 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Universal Card for Divyangon's : Gujjar
एसपीसी डिग्री कॉलेज में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देते राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह।  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा दिव्यांग होना अभिशाप नहीं है। पैरा ओलंपिक में चार गोल्ड मेडल जीतकर दिव्यांगों ने देश का नाम रोशन किया। देशभर के दिव्यांगों के लिए यूनिवर्सल कार्ड की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांगों के प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार योजनाओं पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया । इसमें 1263 दिव्यांगों को उपकरण बांटे।
विज्ञापन


इसमें बतौर मुख्य अतिथि गुर्जर ने कहा दिव्यांग व्यक्ति देश का नाम रोशन कर रहे हैं। 80 प्रतिशत विकलांगता होने के बाद भी एक महिला ने यूपीएसई को टॉप किया। दिव्यांग खिलाड़ियों ने पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी से समझौता कर कानपुर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम  उपकरणों का निर्माण शुरू कराया। अब यूनिवर्सल आई कार्ड बनाए जाएंगे। इन्हें दिव्यांग देश में कहीं भी इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले विकलांगता की सात श्रेणी रखी थी, किंतु अब 14 श्रेणी और शामिल की गई हैं, इन्हें  शामिल कर 21 श्रेणी हो गई हैं।  

बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा  विकास के मामले में जिला विकलांग हो गया था, इससे धीरे-धीरे विकास की राह पर लाया जा रहा है। बागपत विधायक योगेश धामा, विधायक मोदीनगर अंजू शिवाच, विधायक बड़ौत केपी मलिक, विधायक सिवाल खास जितेंद्र सिंह, सीडीओ चांदनी सिंह, एलिम्को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंधक डीआर सरीन, यूजीसी पूर्व चेयरमैन वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। आईपीएस के प्रबंधक अजय चौधरी, खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र चौधरी, प्रमेंद्र धामा ने भी काठा और खेकड़ा में भाजपा नेताओं का स्वागत किया। संचालन डॉ. विद्योत्मा ने किया। 

इन मशीनों का किया वितरण
शिविर के 944 ट्राई साइकिल, 88 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 614 बैसाखी, 166 वॉकिंग स्टिक, 36 ब्रेल कैन (दृृष्टि बाधित के लिए), दो रोलेटर, 185 बीटीई (कान की मशीन) का वितरण किया।

300 से बढ़कर दिव्यांग की हुई 500 रुपये पेंशन ः सीडीओ चांदनी सिंह बताया दिव्यांग को 300 रुपये पेंशन दी जाती है, इसे सरकार ने बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है। वहीं दिव्यांग युवती से शादी करने वाले को अब प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

छूटे दिव्यांगों को आज मिलेंगे उपकरण ःसमारोह में उपकरण मिलने से वंचित रह गए दिव्यांगों को सोमवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में ही उपकरण बांटे जाएंगे। बीडीओ बागपत कृपाल सिंह ने बताया सूची में जिन दिव्यांगों का नाम है और वह किन्हीं कारणों से उपकरण नहीं ले पाए, ऐसे दिव्यांगों को सोमवार को उपकरण वितरित किए जाएंगे।

तीन जिलों के दिव्यांगों को बांटे उपकरण ः बागपत। समारोह में गाजियाबाद के मोदीनगर, मेरठ के सिवाल खास और रोहटा ब्लाक के अलावा बागपत के दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए।


आपस में ही उलझे भाजपाई
सहायक उपकरण वितरण समारोह के समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए। खूब गरमागरमी हुई। यही नहीं एक कार्यकर्ता मंच पर पहुंच गए। मंत्री के आसपास रहने की होड़ मची थी। पुलिस अधिकारी ने रोकना चाहता तो उनके साथ भी बहस की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed