{"_id":"5f19d1ab8ebc3e63e6072d72","slug":"uncle-and-nephew-firing-on-protesting-robbery-baraut-news-mrt4925930103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर चाचा-भतीजे पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर चाचा-भतीजे पर फायरिंग
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने की वारदात, गोली लगने से भतीजा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली अंडरपास के पास दिनदहाड़े लूटपाट का विरोध करने पर तीन बदमाशों ने चाचा-भतीजा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
वारदात बृहस्पतिवार की दोपहर साढ़े चार बजे की है। सूप गांव निवासी दीपक पुत्र बाबू अपने भतीजे अमित पुत्र जगमेहर के साथ साइकिल पर बड़ौत आ रहे थे। दोनों बड़ौत में मजदूरी का कार्य करते हैं। बावली अंडरपास के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली लगने अमित घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो बदमाश पैदल ही खेतों के रास्ते भाग निकले। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भिजवाने के बाद जंगलों में कांबिंग की, मगर बदमाश हत्थे नही चढ़ सके।