फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Umesh Kumar became District President and Satyaveer Singh became District Minister

उमेश कुमार जिलाध्यक्ष और सत्यवीर सिंह बने जिला मंत्री

Fri, 24 Dec 2021 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Umesh Kumar became District President and Satyaveer Singh became District Minister
बड़ौत। जेवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें उमेश कुुमार को जिलाध्यक्ष और सत्यवीर सिंह को दोबारा जिला मंत्री चुना गया। जिला कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी विनेश त्यागी को देखरेख में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शिक्षकों ने एकमत से पुरानी कार्यकारिणी की कार्यशैली की सराहना करते हुए एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसको सर्वसम्मति से मान्य कर दिया गया। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह, संरक्षक वल्लभ सिंह शर्मा ने इस कार्यकारिणी को भरोसा दिलाया कि वे शिक्षकों के वेतन, सेवा सुरक्षा के मामलों में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ यशपाल शास्त्री और संचालन अजय राज शर्मा ने किया। बैठक में डॉ प्रशांत जैन, रवि दत्त शर्मा, इंद्रपाल सिंह, दीपक शर्मा, विपिन चौहान, राजेंद्र शर्मा, उपेंद्र पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed