फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ultrasound centre sealed after portable machine found

Baghpat News: पोर्टेबल मशीन मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगाई

Fri, 26 Sep 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:57 AM IST
सार

बिनौली में बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड करने पर स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। जांच में पंजीकरण स्थायी मशीन का मिला, लेकिन उपयोग पोर्टेबल मशीन का हो रहा था। संचालक ने कार्रवाई को अनुचित बताया।

विज्ञापन
Ultrasound centre sealed after portable machine found

विस्तार

बिनौली। बिनौली में बाला जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्थाई पंजीकरण होने के बाद भी पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच करने के बाद सील लगाने की कार्रवाई कर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बिनौली में बालाजी के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर है और वहां पंजीकरण स्थाई मशीन का था, लेकिन पोर्टेबल से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद नोडल अधिकारी डॉ. मसूद अनवर ने निरीक्षण किया और संचालक से मशीन के अभिलेख मांगे, लेकिन वहां पंजीकरण स्थाई मशीन का मिला। जब मशीन देखी गई तो वह पोर्टेबल थी। वहां रोजाना पोर्टेबल मशीन से ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। पंजीकरण स्थायी मशीन का मिलने के बाद सेंटर को सील कर दिया गया और कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय कुमार, डॉ. आकाश चौधरी, वैभव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डॉ. यशवीर सिंह आर्य ने बताया कि 14 अगस्त को सीएमओ कार्यालय में पुरानी मशीन बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था और सेंटर एक माह से बंद चल रहा है। फिर भी कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed