{"_id":"5fc7d60f8ebc3e9bd85a184c","slug":"ultrasound-centers-are-not-giving-the-details-of-the-staff-baghpat-news-mrt5136203169","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ का ब्योरा नहीं दे रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ का ब्योरा नहीं दे रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर
विज्ञापन
पहले चरण में कोरोना की वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी जाएगी
सीएमओ ने दी लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के लिए सभी अस्पताल व पैरामेडिकल कालेज से स्टाफ का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिले के 15 अल्ट्रासाउंड व एक पैरामेडिकल कालेज ने विभाग को स्टाफ का ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया है। सीएमओ ने ब्यौरा उपलब्ध न कराने वाले सेंटरों व कालेज को बृहस्पतिवार तक जानकारी न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
शासन ने 29 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन रखने और कर्मचारियों का ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सरकारी, प्राइवेट अस्पताल संचालकों को स्टाफ का ब्यौरा कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिले के 15 अल्ट्रासाउंड सेंटर व एक पैरामेडिकल कालेज ने विभाग को अपने स्टाफ का ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया है। विभाग की ओर से रिमाइंडर भेजकर बृहस्पतिवार तक ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। बृहस्पतिवार तक स्टाफ का ब्यौरा उपलब्ध न कराने वाले सेंटरों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया की जाएगी।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके लिए शासन ने स्टाफ का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों ने स्टाफ का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। जिले के 15 अल्ट्रासाउंड सेंटरों ने अभी स्टाफ का ब्यौरा नहीं दिया है। बृहस्पतिवार तक ब्यौरा न देने पर सेंटरों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।