फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ujjwal Khap will gather information about history

उज्जवल खाप अपने इतिहास की जानकारी जुटाएगी, नशाविरोधी मुहिम भी चलाएगी

Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ujjwal Khap will gather information about history
बागपत के गांव बालैनी के मवीखुर्द गांव में आयोजित उज्जवल खाप की पंचायत में बोलते पूर्व राज्यमंत्? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। मवीकलां गांव स्थित उज्ज्वल खाप के बाबा भूमिया पर रविवार को हुई पंचायत में उज्ज्वल खाप के इतिहास का पता लगाने का निर्णय किया गया। इसके अतिरिक्त कहा कि हरियाणा व राजस्थान के खाप के गांवों को पहले जोड़ा जाएगा। इसके बाद ही खाप चौधरी चुना जाएगा। वहीं, समाज के उत्थान के लिए नशामुक्ति व संस्कारयुक्त शिक्षा को लेकर मुहिम चलाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गोवर्धन पूजा की।
उज्ज्वल खाप की पंचायत में मवीकलां, मवीखुर्द, मतानतनगर, नंदपुरा, हजूराबाद गढ़ी, सिरसलगढ़, कांसापुट्ठी, नंगला, मुकीमपुरा के ग्रामीणों ने शिरकत की। सहां वक्ताओं ने उज्ज्वल खाप के चौधरी के चयन, नशा विरोधी मुहिम, भाईचारा बनाने समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। यहां खाप चौधरी पर सहमति नहीं बन सकी। पंचायत में सर्वसम्मति से खाप के उत्थान के लिए समाज के इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने, हरियाणा और राजस्थान के उज्ज्वल खाप के गांवों को जोड़ने के बाद ही खाप चौधरी चुनने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समझौते के आधार पर समाज को मजबूत किया जाएगा। वहां रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल ने भी विचार रखे। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी नाहर सिंह ने की तथा संचालन कुलदीप व भीम सिंह ने किया। उज्ज्वल खाप के लोगों ने 15 दिन पहले गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। इस दौरान इंद्रपाल प्रधान, सतवीर प्रधान, धर्मपाल प्रधान, बालकिशन, नीटू, मोहनवीर, हरफूल, काले, रवींद्र, गुलवीर, संजय, सुधीर, रवींद्र प्रधान, सतेंद्र मुखिया, विनयपाल, हरवीर, योगेंद्र, कृष्णपाल, श्योराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रहेगी स्कूलों की छुट्टी
बागपत। यहां पिछले कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए ही डीएम राजकमल यादव ने कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के सरकारी व निजी स्कूलों की सोमवार को छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही किसी ने आदेश की अवहेलना की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed