फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths arrested for shooting friend

शराब पीकर बहनों पर करता था अश्लील कमेंट, इसलिए मारी थी गोली

Wed, 25 Aug 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for shooting friend
दोस्त को गोली मारने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी बोले, उनकी बहनों पर अश्लील कमेंट करता था, इसी मार दी गोली
बड़ौत। सरूरपुर गांव निवासी अर्जुन को गोली मारने वाले उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का कहना था कि अर्जुन शराब पीकर उनकी बहनों के बारे में अश्लील कमेंट करता था, इसलिए गोली मार दी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

19 अगस्त को सरूरपुर गांव निवासी अर्जुन पुत्र जितेंद्र को उसी के दोस्तों प्रिंस और उमंग उर्फ शेरू निवासी आवास विकास कालोनी ने घर से बुलाकर जौनमाना गांव के जंगल में ले जाकर गोली मार दी थी। गोली अर्जुन की कमर में लगी थी। दोनों अर्जुन को मरा समझ फरार हो गए थे। होश आने के बाद अर्जुन ने किसी तरह जंगल से बाहर सड़क पर आकर लोगों को जानकारी दी थी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया था। अर्जुन की तहरीर पर प्रिंस और उमंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बुधवार को इंस्पेक्टर शिव प्रकाश को सूचना मिली कि दोनों आरोपी जौनमाना के जंगल में छिपे हैं। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रिंस व उमंग ने बताया कि अर्जुन अच्छा दोस्त था और घर पर उसका आना-जाना था। कई बार तीनों एक जगह बैठकर शराब पी लिया करते थे, लेकिन शराब पीने के बाद अर्जुन दोनों की बहनों पर अश्लील कमेंट करता था। कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया है। देनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed