फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youth riding a bike injured in car collision on highway

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Thu, 06 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike injured in car collision on highway
हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से कार को लेकर भाग गया।

सोमवार को शाम करीब पांच बजे दिल्ली की गीता कॉलोनी निवासी अमित एवं मोंटी बाइक पर सवार होकर बड़ौत अपनी रिश्तेदारी में से मिलकर वापस दिल्ली अपने घर जा रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे। तभी अनियंत्रित कार ने बाइक में तेज टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर सवार दोनों युवक मोंटी व अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को खेकड़ा में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक की सलाह पर दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। दुर्घटना को अंजाम देकर कार समेत चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed