दर्दनाक: बुझे दो घरों के चिराग, शुगर मिल कर्मियों की ट्रक से कुचलकर मौके पर मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Baghpat News : बागपत में एक दर्दनाक हुआ है। इस हादसे में दो शुगर मिल कर्मियों की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला गेट के पास ओवरटेक के प्रयास में एक ट्रक ने बाइक सवार दो मिल कर्मियों को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
रमाला गांव के रहने वाले अय्यूब (40) और काला (45) सहकारी शुगर मिल रमाला में ठेकेदार के पास नौकरी करते थे। बताया कि दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी पर आते थे। शुक्रवार रात दोनों कर्मी मिल से बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला गांव के गेट के पास एक ट्रक के तेजगति में ओवरटेक करने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सड़क पर गिरने से पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उनको कुचल दिया। हादसे में दोनों मिल कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। साथ ही जेब में मिले आधार कार्ड और उनके फोन से शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे का पता चलते ही परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: Baghpat: होली पर जिले में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात, 56 गांव संवेदनशील
इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मेरठ और गाजियाबाद के बदमाशों ने डाली थी डकैती, आठ गिरफ्तार