फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two teenagers who went to bathe in Yamuna drowned, one was saved

यमुना में नहाने गए दो किशोर डूबे, एक को बचाया

Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went to bathe in Yamuna drowned, one was saved
बागपत यमुना में डूबे किशोर के बारे में जानकारी देता नितिन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। निवाड़ा गांव के पास यमुना में नहाते वक्त दो दोस्त डूब गए। इनमें एक को किसानों ने यमुना से निकाल लिया, लेकिन दूसरे की गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

शामली के बिंदरा निवासी सतीश कश्यप अपने परिवार के साथ निवाड़ा की इंद्रा कालोनी में किराए के मकान में रहता है। सतीश गन्ना क्रेशर पर मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। उसका बेटा 15 वर्षीय नितिन कक्षा सात का छात्र है। नितिन अपने साथी कार चालक 18 वर्षीय अनुज के साथ बृहस्पतिवार सुबह को निवाड़ा पुल के पास यमुना में नहाने के लिए गया था। नहाते वक्त नितिन डूबने लगा। अनुज ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे दो किसानों ने अनुज को यमुना से बाहर निकाला। मगर, नितिन को यमुना से नहीं निकाला जा सका और वह डूब गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोर इरफान, सलीम, नौशाद और शरीफ को बुलाया। देर शाम तक यमुना में नितिन की तलाश जारी थी। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि यमुना में डूबे नितिन की तलाश की जा रही है।

बागपत यमुना में किशोर की तलाश करते गोताखोर

बागपत यमुना में किशोर की तलाश करते गोताखोर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed