{"_id":"6373dced02cf766fa158896e","slug":"two-teenagers-detained-in-sunny-murder-case-baraut-news-mrt6136633106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नी हत्याकांड: कोतवाली पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नी हत्याकांड: कोतवाली पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Wed, 16 Nov 2022 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:00 AM IST
सार
परिवार की युवती पर बुरी नजर रखने का विरोध करने पर उतार दिया था मौत के घाट
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में वाजिदपुर गांव के सनी हत्याकांड में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वाजिदपुर गांव में बीती चार सितंबर की रात 24 वर्षीय सनी की उसके ही साथी धीरज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: स्कूल में छात्राओं से रोज़ छेड़छाड़ करता था शिक्षक, हंगामा होने पर हवालात पहुंचा, घंटों चला ड्रामा
विज्ञापन
वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप था कि धीरज के अतिरिक्त अन्य युवक भी हत्याकांड में शामिल हैं। बताया कि हत्यारोपी धीरज ने साथियों को बचाने के लिए खुद हत्या करना स्वीकार किया था, लेकिन असल हत्यारे बाहर घूम रहे हैं।
इस हत्याकांड में मृतक के परिजन लगातार पुलिस के आला अफसरों से मिलकर न्याय की गुहार लगा रहे थे। इस पर मंगलवार को पुलिस ने गांव मेें दबिश देकर दो किशोरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए दो किशोरों को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।