फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two students killed in Baghpat, two injured in bike collision, chaos among family members

Baghpat: बाइकों की भिड़ंत में दो छात्रों की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 29 Apr 2024 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2024 05:03 PM IST
सार

बड़ौत मेरठ मार्ग पर आज दोपहर बाइक सवार दो युवकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है जबकि उनके दो साथी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Two students killed in Baghpat, two injured in bike collision, chaos among family members
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत मेरठ मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर सोमवार को वाजिदपुर गांव के पास बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में कक्षा 11 व कक्षा 12 में पढ़ने वाले अलग-अलग गांवों  निवासी दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगदपुर गांव निवासी कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र सालिम उम्र 19 पुत्र पप्पू सोमवार की दोपहर गांव के ही अपने एक दोस्त सावेज पुत्र शराफत के साथ बाइक से बड़ौत आ रहा था।

दूसरी ओर भगवानपुर नांगल निवासी कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला उम्मेद उम्र 18 पुत्र यामीन अपने चचेर भाई सुफियान पुत्र दिलशाद के साथ गांव से मेरठ की ओर जा रहे थे। जब दोनों बाइक सवार बड़ौत-मेरठ मार्ग पर वाजिदपुर गांव के पास पहुंचे, तो दोनों बाइकों की तेज गति होने के कारण नियंत्रित नहीं हो पाई और दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिंडत हो गई।

मौके पर ही अंगदुपर गांव निवासी छात्र सालिम व भगवानपुर नांगल गांव छात्र उम्मेद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बाइक पर सवार सुफियान व दूसरी बाइक पर सवार सावेज घायल हो गए।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिंताजनक स्थिती में सुफियान को मेरठ रेफर किया गया। जहां पर सुफियान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर एक साथ दो अलग-अलग परिवारों में छात्रों की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है, यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed