फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two-storey house collapses, teenager dies after being buried under rubble

दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबकर किशोर की मौत

Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two-storey house collapses, teenager dies after being buried under rubble
खट्टप्रहालादपुर गांव में मकान गिरने के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
- खट्टा प्रहलादपुर गांव में लगातार बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, दो पशुओं की भी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव में रविवार रात को दो मंजिला मकान गिर गया। उसके मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गई। चार पशु भी दब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
खट्टा प्रहलादपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ काले का दो मंजिला मकान रविवार रात को अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में उसका 17 वर्षीय बेटा आर्यन दब गया। मकान गिरने का पता चलने पर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए और मलबा हटाने में जुट गए। सूचना पर खेकड़ा सीओ युवराज सिंह व थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह सिद्धू भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर मलबा हटाया और किशोर को निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मलबे में दबने से दो पशु भी मर गए। आर्यन के माता-पिता, छोटा भाई अतुल व बड़ी बहन नेहा दूसरे कमरे में सोए हुए थे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तालाब के ओवरफ्लो होने से दर्जनों मकानों में दरार
खट्टा प्रहलादपुर गांव में कई सालों से तालाब की सफा व खुदाई नहीं हुई है। इससे तालाब ओवरफ्लो हो गया है। बारिश ज्यादा होने के कारण पानी सड़कों पर भर जाता है और घरों में भी घुस जाता है। इस कारण गांव के डॉ फूल सिंह, अहसान अली, इमरान, रामबीर, राकेश, ज्ञान सिंह, प्रमोद आदि के मकानों में दरार आ चुकी है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों से की है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed