फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two special trains will run from October 2 on the Delhi-Saharanpur rail route

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दो अक्तूबर से दौड़ेगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from October 2 on the Delhi-Saharanpur rail route
शामली, सहारनपुर सहित अन्य केंद्र
विज्ञापन

उदयपुर से हरिद्वार के बीच अप एंड डाउन दोनों ट्रेनों का सप्ताह में तीन दिन ही होगा संचालन
सफर के दौरान यात्रियों को मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य, कर्मचारी करेंगे थर्मल स्कैनिंग
ट्रेन में केवल आरक्षित टिकट वाले ही यात्री सफर करेंगे, अनारक्षित टिकट की व्यवस्था नहीं होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर छह महीने बाद दो अक्तूबर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उदयपुर से हरिद्वार के बीच अप एंड डाउन दोनों ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। खास बात यह है कि शुक्रवार, रविवार व मंगलवार को ही दोनों ट्रेनों का संचालन होगा। सफर के दौरान यात्रियों को मास्क का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही कर्मचारी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग करेंगे। अहम बात यह है कि ट्रेन में केवल आरक्षित टिकट वाले ही यात्री सफर करेंगे। अनारक्षित टिकट की व्यवस्था नहीं होगी। कोरोना के चलते 24 मार्च से दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। दो अक्तूबर से इस रूट पर ट्रेन नंबर 09609 जो उदयपुर से चलकर हरिद्वार जाएगी और दूसरी नंबर 09610 जो हरिद्वार से उदयपुर जाएगी। फिलहाल उदयपुर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का समय बड़ौत स्टेशन पर सुबह 5 बजकर 10 मिनट रखा गया है। यह गाड़ी 5 बजकर 12 मिनट पर रवाना हो जाएगी। गाड़ी 09610 जो हरिद्वार से उदयपुर जाएगी, वह रात में बड़ौत स्टेशन पर 11 बजकर 43 मिनट पर आएगी और 11 बजकर 45 मिनट पर उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगी।
स्टेशन अधीक्षक ओमवीर कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनें फिलहाल सप्ताह में तीन दिन यानि शुक्रवार, रविवार व मंगलवार को ही चलेगी। सफर से पूर्व यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। ट्रेन में सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का अनुपालन कराने में सिविल प्रशासन का सहयोग रहेगा। ट्रेन में केवल आरक्षित टिकट वाले ही यात्री सफर करेंगे। यूटीएस टिकट की व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन

18 सितंबर से शुरू हुआ था संचालन
स्टेशन अधीक्षक ओमवीर कुमार ने बताया कि 18 सितंबर से रेलवे कर्मचारियों के लिए एक ट्रेन शामली से नई दिल्ली व नई दिल्ली से शामली संचालित है, जो बड़ौत स्टेशन पर सुबह 7:10 मिनट पर नई दिल्ली की ओर चली जाती है। शाम को यह ट्रेन 7 बजकर 20 मिनट पर बड़ौत स्टेशन आती है और इसके बाद शामली की ओर रवाना हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed