कचहरी के पास दो बहनों को घसीट-घसीट कर पीटा
महिला संजीदा ने दी तहरीर में कहा उसके बेटे हारूण की अगस्त 2015 में बिनौली क्षेत्र के माल माजरा गांव की पुलिया के पास हत्या कर दी । आरोपियों ने हत्या को हादसे में दर्शाने का प्रयास किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है इस मामले में उसकी पुत्रवधू की भी भूमिका है। आरोपी पुत्रवधू कुछ किन्नरों के साथ मिल कर उन पर केस में समझौते का दबाव बना रही है। कई बार उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुकी है।
बुधवार को वह अपनी छोटी बहन सबिना के साथ इस मामले में कोर्ट में आई थी। आरोप है इसी दौरान आरोपी पुत्रवधू ने किन्नरों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन में घसीट-घसीटकर पीटा। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। बाद में आरोपी धमकी देकर चली गई। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा मामले की जांच चल रही है।