{"_id":"625af29480b5c777d215fcea","slug":"two-sides-face-to-face-for-the-election-of-jat-education-assembly-baraut-news-mrt5847986108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट शिक्षा सभा के चुनाव कराने व ना कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट शिक्षा सभा के चुनाव कराने व ना कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों पक्षों ने तहसील पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
नियमानुसार व निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग उठाई
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के चुनाव को लेकर दो पक्ष शनिवार को आमने-सामने आ गए हैं।
एक पक्ष के लोग जगवीर सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि फर्जी तरीके से चुनाव अधिकारी नियुक्त कराकर चुनाव कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पंजीकृत प्रबंध समिति द्वारा कोई चुनाव अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। बताया कि जाट शिक्षा सभा बड़ौत के चुनाव कराने का अधिकार केवल उसकी पंजीकृत प्रबंध समिति को है। आरोप लगाया कि बवाल कराने की मंशा से चुनाव कराने की कोशिश की जा रही है। प्रबंध समिति व सोसायटी के साथ धोखाधड़ी हुई है। यहां जगवीर सिंह, अमित राणा, राहुल, रवींद्र, देवेंद्र सोलंकी, वरुण समेत अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दूसरे पक्ष से वीरेंद्रपाल सिंह लौहड्डा के नेतृत्व में लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व संस्था में लूट-खसोट करने पर आमादा हैं। वे आपस में ही एक-दूसरे के विरोधी हो गए हैं और एक-दूसरे पर मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। बताया कि वे आजीवन सदस्य हैं और नियमानुसार रामकुमार तोमर को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया कराना चाहते हैं। कुछ लोग इसमें बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में उनकी प्रबंध समिति अद्यतन कार्यरत है। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराए जाने की मांग की। यहां श्योदान तोमर, डॉ. महक सिंह, बुद्ध सिंह, देवेंद्र सिंह, यतेंद्र कुमार, सतेंद्रपाल सिंह, कुलदीप, सीताराम बावली, विजयपाल, तेजपाल सिंह, भोपाल बड़ौली, कृष्णपाल बड़ौली, अजयपाल आदि समेत दर्जनों आजीवन सदस्य मौजूद रहे।