{"_id":"625af2930fd32e2592653319","slug":"two-sides-face-to-face-for-the-election-of-jat-education-assembly-baghpat-news-mrt5847204170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की पटरी खोदने पर दो टोल कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की पटरी खोदने पर दो टोल कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
- किसानों का आरोप, ठेकेदार और टोल प्रबंधक पर पुलिस ने की मेहरबानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जिवाना टोल प्लाजा के पास से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर की पटरी को खोदने के आरोप में पुलिस ने दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार किया है। सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमा कराया था। उधर, किसानों का आरोप है कि पुलिस ने खोदाई का आदेश देने वाले ठेकेदार और टोल प्रबंधक पर मेहरबानी की है।
ठेकेदार के नहर पटरी की खुदाई कराने पर सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई, जो यहां से गन्ने के वाहन लेकर गुजरते है। किसानों के हंगामा करने पर यह मामला अधिकारियों के पास तक पहुंचा था। सींच पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने रमाला थाने में टोल प्रबंधक के खिलाफ 30 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पूरी तरह से गेंद पुलिस के पाले में पहुंच गई कि उसकी जांच में नहर की पटरी खुदाई में किस-किस के नाम सामने आते है। अब इस मामले में पुलिस ने टोल कर्मी अंकित उर्फ माना निवासी जिवाना और नितिन निवासी बूढ़पुर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिस ने ठेकेदार और प्रबंधक को पूरी तरह से बचा दिया, जिनके आदेश पर यह खोदाई की गई थी। रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि जांच में पता चला था कि नहर की पटरी खोदाई करने में दोनों टोल कर्मी शामिल रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।