फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two robbers arrested, pistol and mobile recovered

दो लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और मोबाइल बरामद

Tue, 29 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested, pistol and mobile recovered
बिनौली (बागपत)। थाना बिनौली पुलिस ने मंगलवार को लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बता दें कि दो दिन पूर्व अमीनगर सराय मार्ग पर सिरसलगढ़ के पास दो युवकों ने मुजफ्फरनगर के हुसैनपुर कलां निवासी मेहरबान पुत्र सराजुदीन, सलमान पुत्र मेहरबान से 32 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। गाजियाबाद के कुनहेड़ा गांव निवासी फौजी आजाद सिंह व उसके दोस्त जितेंद्र शर्मा ने एक आरोपी हिमांशु निवासी कमाला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उससे दो हजार की नकदी भी बरामद की थी। पुलिस ने लूट में शामिल फरार चल रहे मोनू निवासी कमाला को दरकावदा चौराहे से एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed