फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two parties clash over sharing of biryani, six injured

बिरयानी बांटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over sharing of biryani, six injured
बालैनी। थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में शुक्रवार रात अलविदा जुमा पर बिरयानी बांटने को लेकर पूर्व प्रधान और नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थक भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रोशनगढ़ गांव में अलविदा जुमे के मौके पर रात के समय पूर्व प्रधान हाजी नाजिम गांव में बिरयानी बांट रहे थे। इस पर नवनिर्वाचित प्रधान अकरम के समर्थकों ने कुछ टिप्पणी कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान पथराव भी हुआ। घटना में आसिफ, जमील, जाकिर, नूर मोहम्मद, रोजू, हाकिम आदि घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस आनन-फानन में पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed