फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two nephews of Tau's killer arrested

बगैर मास्क वाले को सामान न दें दुकानदार: डीएम

Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two nephews of Tau's killer arrested
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड 19 के नियमों का पालन न करने और मास्क न बनने वालों को दुकानदार सामान न दें। आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं।
यह निर्देश डीएम ने पुलिस लाइन में धर्म गुरु, ग्राम प्रधान और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन हो। मार्केट से सामान लेने जाएंगे तो मास्क अवश्य लगा कर जाएं। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं तो माल नहीं की भावना से व्यापारी समान बिक्री करें।
जिलाधिकारी ने कहा पटाखों का प्रयोग दीपावली में न करें, इससे ध्वनि प्रदूषण होता है। पराली गन्ने की पत्ती जनपद में नहीं जलनी चाहिए। चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सैनिटाइजेशन होना चाहिए। दिवाली पर बिजली की कोई नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। अपने-अपने क्षेत्रों में सभी थानाध्यक्ष भ्रमण करें। शांति समिति की बैठक करके जनता को आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाने का संदेश दिया जाए। एडीएम अमित कुमार सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम सदर अनुभव कुमार, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed