{"_id":"5f42aca58ebc3e62035cf9fe","slug":"two-miscreants-roaming-around-arrested-arrested-baraut-news-mrt4976420173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
बिनौली थाने पर बदमाशों से पूछताछ करते इंस्पेक्टर।
- फोटो : BARAUT
जिला कारागार में बंद युवक के इशारे पर बिनौली में करनी थी किसी की हत्या
दोनों के पास से एक अवैध पिस्टल, तमंचा व काफी मात्रा में कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। बिनौली पुलिस ने धनौरा सिल्वरनगर व ग्वालीखेड़ा के बीच नहर के पास से दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों के पास से एक अवैध पिस्टल, तमंचा व काफी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनाें बदमाश जेल में बंद एक युवक के इशारे पर बिनौली में हत्या की वारदात करने की फिराक में थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश उपेंद्र पुत्र कृष्णपाल और नीटू पुत्र कृष्णपाल निवासीगण धनौरा सिल्वरनगर है। शनिवार की शाम सूचना पर दोनों बदमाशों को पकड़ा गया है। दोनों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग भी की। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल व एक 315 बोर तमंचा व काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए है। दोनों को बागपत कोर्ट में पेश किया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक उपेंद्र व नीटू जिला जेल में बंद एक युवक के इशारे पर बिनौली में किसी की हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने अब साजिश करने वालों की जांच शुरू कर दी है। जिला जेल में भी संपर्क साधा जा रहा है।
उपेंद्र पर 19 मुकदमे
इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए बदमाश उपेंद्र व नीटू शातिर लुटेरे भी है। उपेंद्र पर थाना सिंघावली अहीर, कोतवाली बागपत, रमाला, बिनौली, सरूरपुर मेरठ और इंद्रापुरम गाजियाबाद में लूट आदि के 19 मुकदमे पंजीकृत है। नीटू का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।