{"_id":"626ad9ae4306ed4a3d089aaf","slug":"two-miscreants-of-the-gang-who-cheated-by-changing-debit-cards-caught-baraut-news-mrt5864604171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिजरौल रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से विभिन्न बैंकों के 70 डेबिट कार्ड और चार हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों ने बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, शामली सहित अन्य जनपदों में कई वारदातें की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
सीओ युवराज सिंह ने दोनों आरोपियों के नाम चांद पुत्र दिलदार निवासी गोरी पट्टी दरगाह वाली मस्जिद और सैफ अली पुत्र मईनुद्दीन निवासी गंगा सहाय टोली मोहल्ला, लोनी, जिला गाजियाबाद बताए। दोनों के पास से भारतीय स्टेट बैक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित विभिन्न बैंकों के 70 डेबिट कार्ड और चार हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों ने 18 अप्रैल को पठानकोट मोहल्ला निवासी अनीस का डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित अनीस ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया।
सीओ के मुताबिक पूछताछ ने दोनों ने बताया कि बड़ौत नगर में पहली बार डेबिट कार्ड बदलकर ठगी की है। इससे पूर्व मार्च माह में दोनों आरोपियों ने खेकड़ा निवासी एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार 500 रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर ठगी लोनी, नोएडा, शामली, सोनीपत, गाजियाबाद में की है। दोनों आरोपी चार वर्ष से ठगी कर रहे हैं। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।श्
विज्ञापन
प्रेमनगर लोनी का कादिर है लीडर
दोनों आरोपी प्रेमनगर लोनी निवासी कादिर गैंग के सदस्य हैं। गैंग में 20 से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। मार्च माह में लोनी कोतवाली पुलिस ने डीएलएफ हयात एंकलेव से कादिर को 10 डेबिट कार्ड, एक बाइक तथा तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। कादिर के साथी खालिद और पुल्लू फरार हो गए थे। कादिर डासना जेल मेें बंद है।
इस तरह देते हैं अंजाम
सीओ के मुताबिक गैंग के सदस्य एटीएम पर खड़े होकर निगरानी करते हैं। कई लोगों को एटीएम से रुपये निकालने नहीं आते हैं। दो सदस्य उसके आसपास खड़े हो जाते हैं और रुपये निकालने में मदद करते हैं। उससे डेबिट कार्ड एटीएम में डलवाकर पिन नंबर डालने के लिए कहते हैं। इसी दौरान पिन नंबर देख लेते हैं और उससे बैलेंस चेक कराते हैं। इसी दौरान चालाकी से डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकाल लेते हैं। पकडे़ गए लोगों ने बताया कि एटीएम बदलकर प्रतिमाह लगभग 60 से 70 हजार रुपये ठग लेते थे।