फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two members of interstate thieves gang arrested

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two members of interstate thieves gang arrested
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को भगवान महावीर मार्ग से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रितेश पुत्र राजपाल और अर्जुन पुत्र मुकेश निवासी कड़िया थाना वोडा जनपद राजगढ़, मध्यप्रदेश के रहने वाले है। 13 जनवरी को अरविंद पुत्र तेजपाल निवासी शताब्दी नगर भारतीय स्टेट बैंक में रुपये निकालने आए थे। लौटते वक्त चोरों ने उनकी बाइक की डिग्गी से यह रुपये निकाल लिए थे। 25 फरवरी 2022 को उपेंद्र पुत्र किशन निवासी सिनौली नगर के एक बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे। चोरों ने हैवल्स एजेंसी के पास उनके स्कूटर से रुपये निकाल लिए थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों चोरों के चेहरे कैद हो गए थे। दोनों से 10 हजार की नकदी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed