{"_id":"617ae800f7a06550733eaecc","slug":"two-manglamukhi-arrested-for-robbing-truck-drivers-kahkra-news-mrt56260150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो मंगलामुखी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो मंगलामुखी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर करते थे लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों से लूट करने वाले दो मंगलामुखियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मुरादनगर निवासी है। दोनों महिला के रूप में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों से लिफ्ट लेते थे। फिर उन्हें लूट कर फरार हो जाते थे।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर को सोनीपत निवासी पिकअप गाड़ी के चालक प्रवीण कुमार से लिफ्ट लेकर 5000 रुपये लूटे गए थे। प्रवीण कुमार ने खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से 27 सितंबर को लूट करने वाले गिरोह के सरगना मंगलामुखी को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में उसने गिरोह के साथी मंगलामुखी के नाम भी बताए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुरादनगर में दबिश देकर एक और मंगलामुखी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ट्रक चालक प्रवीण से लूटे गए पांच हजार रुपये भी बरामद किए। दोनों आरोपी सलमान और नेहा मुरादनगर निवासी है। यह महिला के रूप में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े होकर वाहन चालकों से लिफ्ट लेते थे। फिर उन्हें लूट कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दोनाें का चालान कर दिया है।