फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two lakh stolen from battery shop

बैटरी की दुकान से दो लाख की चोरी

Thu, 12 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two lakh stolen from battery shop
दो दिन में चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास बुधवार की रात चोरों ने एक बैटरी की दुकान के ताले तोड़कर दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारियों मेें पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है।

बागपत की बाहरी बस्ती मुगलपुरा के रहने वाले यासीन मलिक की बड़ौत की छपरौली चुंगी पर बैटरी की दुकान है। यासीन के अनुसार वह बुधवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। देर रात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये के बैटरियां चोरी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह वह दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि चार दिन पहले सुमेर कालोनी में चोरों ने तीन घरों से लाखों की चोरी की थी। दो दिन पहले ही नगर के महावीर मार्ग पर स्थित कपड़े के शोरूम से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारियों मेें पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed