{"_id":"600f058a8ebc3ef91a2c9c71","slug":"two-lakh-cheats-from-a-young-man-in-the-name-of-getting-a-job-baraut-news-mrt5222967120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दो लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दो लाख की ठगी
विज्ञापन
पीड़ित ठगी का शिकार अनिल सोलंकी।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। नौकरी दिलाने के नाम पर माल माजरा गांव के एक युवक से दो लाखों की ठगी, रुपये मांगने पर मारपीट करने और तेजाब फेंकने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने एसपी, आईजी और रेलवे बोर्ड को शिकायती पत्र भेजकर ठगी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ित युवक अनिल सोलंकी पुत्र समे सिंह माल माजरा गांव का रहने वाला है। उसने एसपी, आईजी और रेलवे बोर्ड को शिकायती पत्र भेजकर बताया जलालपुर गांव के एक युवक ने रेलवे और एनटीपीसी में भर्ती कराने के नाम पर 25 दिसंबर 2020 को दो लाख रुपये ठगे। अब उक्त युवक रुपये देने से इंकार कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इससे पीड़ित युवक व उसके परिजन डरे हुए हैं। पीड़ित ने बताया उक्त युवक पहले भी कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुका है, लेकिन पुलिस को लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उक्त युवक एक गिरोह से जुड़ा है, जो लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता आ रहा है।
पीड़ित युवक का आरोप है कि जब ठगी करने वाले युवक के घर पर इस माह रुपये मांगने गया तो उक्त युवक ने पहले मारपीट की और बाद में तेजाब फेंक कर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़ित ने वहां से भाग जान बचाई और संबंधित थाने में शिकायत की, लेकिन पीड़ित युवक को वहां से भी भगा दिया। आरोप है कि संबंधित क्षेत्र की पुलिस उक्त ठगी करने वाले युवक को संरक्षण दे रही है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।