{"_id":"663d2e90bc677578ee05bd54","slug":"two-junior-engineers-suspended-for-lagging-behind-in-revenue-collection-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112868-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राजस्व वसूली में पिछड़ने पर दो अवर अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राजस्व वसूली में पिछड़ने पर दो अवर अभियंता निलंबित
Fri, 10 May 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 10 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राजस्व वसूली में पिछड़ने पर ऊर्जा निगम के अफसरों ने दो अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया। साथ ही शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य वसूली करने के निर्देश दिए।
जिले में ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बकाया है। जिसको लेकर शासन स्तर से गंभीरता दिखाई गई। साथ ही ऊर्जा निगम की डिवीजनों को राजस्व वसूली का लक्ष्य आवंटित किया गया। जिसमें बकायेदारों पर कार्रवाई कर शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद भी जिले में राजस्व वसूली कम रही। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता केपी खान ने राजस्व वसूली की समीक्षा की। जिसमें 50 फीसदी से कम राजस्व वसूली मिलने पर बड़ौत डिवीजन के अवर अभियंता संतोष कुमार, बागपत डिवीजन के अवर अभियंता सतीश चंद को निलंबित कर दिया। अधीक्षण अभियंता केपी खान ने बताया कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम वसूली वाले कई अवर अभियंता अभी रडार पर हैं, वसूली नहीं बढ़ने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।