{"_id":"63b8611c66419231217070fd","slug":"two-including-student-died-in-road-accidents-baghpat-news-mrt620818068","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क हादसों में छात्र सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क हादसों में छात्र सहित दो की मौत
विज्ञापन
शिकोहपुर गांव निवासी सचिन का फाइल फोटो
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी/खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में आईटीआई के छात्र सहित दो की मौत हो गई।
शिकोहपुर गांव के रहने वाले मोनू और सोनू ने बताया कि उसका भाई सचिन शर्मा (26) पुत्र रामकिशन शर्मा आईटीआई का छात्र है। जो शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से पेपर देने के लिए निकला था। बताया कि बागपत आने के बाद वह गाजियाबाद जाने के लिए बागपत-मेरठ हाईवे पर टटीरी के पास श्मशान घाट के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा एटा के रहने वाले कैंटर चालक प्रवेश ने बताया कि वह अपने परिचालक मोनू पुत्र लायक सिंह निवासी औछा जनपद मैनपुरी के साथ चित्रकूट से धान लेकर पानीपत जा रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बसी कट के समीप लोहे वाले पुल पर कैंटर रोककर डीजल चेक करने लगे। तभी पीछे से आए एक ट्रक ने मोनू को टक्कर मार दी। जिसमें मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा एक अन्य कैंटर चालक चंद्रपाल भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि आईटीआई के छात्र को टक्कर मारने के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर पलटा ट्रक, जाम लगा
रमाला। रमाला-टांडा मार्ग पर किरठल मोड़ के पास कार बचानेे के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने सड़क से ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया। ट्रक चालक बबलू ने बताया कि वह शामली से सामान लेकर टांडा जा रहा था। किरठल गांव के मोड़ के पास कार को बचाते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे चालक घायल हो गया। संवाद

बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शिकोहपुर गांव के ग्रामीण- फोटो : BAGHPAT