फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two factory seeds of jeans dyeing, fine for planting one thousand saplings

जींस रंगाई की दो फैक्टरी सीज, एक-एक हजार पौधे लगाने का जुर्माना

Fri, 11 Oct 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two factory seeds of jeans dyeing, fine for planting one thousand saplings
बागपत के पुराना कस्बे स्थित जींस की फैक्ट्री - फोटो : BAGHPAT
जींस रंगाई की दो फैक्टरी सीज, एक-एक हजार पौधे लगाने का जुर्माना
विज्ञापन

बागपत। अवैध रूप से चल रही जींस रंगाई की दो फैक्ट्रियों को एसडीएम ने सीज कर दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इसकी रिपोर्ट भेजी गई। वहीं दोनों फैक्टरी के संचालकों पर एक-एक हजार पौधे लगाने का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा फैक्टरी संचालित करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के पास और पुराना कस्बे में एसडीएम पुलकित गर्ग ने टीम के साथ दोनों फैक्ट्रियों पर छापा मारा। यहां पर जींस रंगाई का कार्य किया जा रहा था। इन्हें मौके पर ही बंद करवा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि कालेज के पास माजिद और पुराना कस्बे में फकीरा इनका संचालन कर रहे थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इसकी रिपोर्ट दी गई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उनकी ओर से दोनो संचालकों पर 1000-1000 पौधे लगाने का जुर्माना लगाया गया है। कहां-कहां पौधे लगाए इसकी फोटो सहित रिपोर्ट देनी होगी। एसडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि जींस रंगाई फैक्ट्री से पर्यावरण को कितना नुकसान हुआ है इसका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आंकलन करेगा। उसके बाद फैक्ट्री मालिकों पर जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।

बागपत के डिग्री के पास जींस की फैक्ट्री में सीज लगाते अधिकारी

बागपत के डिग्री के पास जींस की फैक्ट्री में सीज लगाते अधिकारी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed