फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two departments fighting for water

Baghpat News: पानी के लिए भिड़ रहे दो विभाग

Wed, 19 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two departments fighting for water
नर्सरी में तैयार की गई पौध । संवाद
बागपत। किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए खेकड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र में हाईटेक नर्सरी जरूर बनाई गई। मगर, सब्जियों की पौध पर शोध को लेकर संकट आ गया है। वहां सिंचाई के लिए पानी को लेकर दो विभाग आपस में भिड़ रहे हैं। विवाद भी इतना ज्यादा बढ़ गया कि डीएम और उपनिदेशक के पास तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

खेकड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र में सालभर पहले हाईटेक नर्सरी का निर्माण किया गया था। इसके निर्माण पर एक करोड़ 28 लाख रुपये खर्च हुए। नर्सरी को जिला उद्यान विभाग को दिया गया। इस नर्सरी में सब्जियों की उन्नत किस्म की शोधित पौध तैयार करके किसानों को देनी है। उस पौध के सहारे किसानों को अच्छी पैदावार मिले और उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


वहां पौध तैयार करने के लिए एक हेक्टेयर में हाईटेक पॉलीहाउस बनाया गया है। इसमें तैयार होने वाली पौध पर पैदावार व रोग की स्थिति देखने के लिए शोध करने के लिए पांच बीघा जमीन है। पॉलीहाउस में फिलहाल मिर्च, गोभी समेत अन्य कई सब्जियों की पौध तैयार हो चुकी हैं। इसके बाद बाकी पौध तैयार करके किसानों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध पूरा होने से पहले ही जिला उद्यान विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों में खींचतान हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण ने सीडीओ, डीएम, उपनिदेशक, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मोदीपुरम मेरठ के प्रसार निदेशक को पत्र भेजकर कहा कि फसल में सिंचाई के लिए उनको पानी नहीं दिया जा रहा। ऐसे में एक सप्ताह में फसल खराब हो जाएगी। इस तरह दोनों का विवाद अधिकारियों के पास पहुंच गया है और इसमें किसानों को मिलने वाली उन्नत किस्म की पौध भी फंस गई।

000

-हमारे यहां गेहूं की फसल की काफी क्षेत्र में बुवाई की गई हैं। हमारे पास केवल एक ही नलकूप है और हम पहले अपनी गेहूं की फसल की सिंचाई करेंगे। उसके बाद संभव होगा तो नर्सरी के लिए पानी दिया जाएगा। तब भी हम अपना कोई कर्मचारी नहीं लगाएंगे। इसके लिए अपने अधिकारियों को पत्र भेजेंगे।


-डाॅ. लक्ष्मीकांत, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा

000

-नर्सरी में पौध तैयार करके पांच बीघा जमीन में फसल में पैदावार व रोग की स्थिति देखी जाती है। उसमें सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है। इसलिए अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया गया है।

- दिनेश अरुण, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed