फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two cows die again in temporary cowshed

अस्थाई गोशाला में फिर दो गायों की मौत

Sat, 21 Aug 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two cows die again in temporary cowshed
पालिका सभासदों ने गायों की भूख, प्यास से मौत होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ही पांच गायों की हो गई थी मौत, एसडीएम ने दिए थे व्यवस्था में सुधार के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगरपालिका की अस्थाई गोशाला में शनिवार को दो गायों की मौत हो गई। सभासदों का आरोप है कि दोनों गायों की मौत भूख प्यास के कारण हुई है। नगर पालिका प्रशासन चुपके से उन्हें मिट्टी में दबाने का प्रयास कर रहा था। डीएम से शिकायत करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम का कहना है कि मृत गायों को पोस्टमार्टम के बाद विधिवत जमीन में गड्ढे खुदवाकर दबवाया गया है। नगर पालिका की पेयजल टंकी परिसर में अस्थाई गोशाला खुली हुई है। इसमें 50 से अधिक गोवंश है। शनिवार की सुबह गोशाला में दो गायों की मौत हो गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, सभासद राजवीर सिंह, नरेश कुमार और सुधीर धामा का आरोप है कि दोनों गायों की भूख, प्यास से मौत हुई है। नगर पालिका प्रशासन चुपके से उनको मिट्टी में दबवाने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने मृत गायों वाले ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर वीडियो बनाकर डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को मृत गायों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया और फिर उन्हें मिट्टी के गड्ढों में दबवाया गया।
सभासद सुधीर धामा का आरोप है कि गोशाला में कुछ दिन पूर्व भी पांच गायों की मौत हो गई थी। उन्हें भी नगर पालिका प्रशासन ने कूड़े के ढेर में दबाने का प्रयास किया था। मगर, सभासदों की शिकायत के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया था। एसडीएम अजय कुमार ने मामले की जांच शुरू कराई थी, लेकिन अभी तक गोवंश की मौत के कारणों का पता नहीं लग सका। न ही संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व गोशाला में हुई पांच गोवंश की मौत की जांच चल रही है। शनिवार को मृत दोनो गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद उन्हें विधिवत मिट्टी में दबवाया गया है। इन दोनो गायों की मौत की जांच भी शुरू करा दी गई है। - अजय कुमार, एसडीएम खेकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed