{"_id":"632b535a90478f5194661d44","slug":"two-cow-smugglers-arrested-in-encounter-two-absconding-baghpat-news-mrt606297820","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में मुठभेड़: दबोचे गए दो गोतस्कर, पुलिस को चकमा देकर दो साथी फरार, तमंचा-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में मुठभेड़: दबोचे गए दो गोतस्कर, पुलिस को चकमा देकर दो साथी फरार, तमंचा-कारतूस बरामद
Thu, 22 Sep 2022 05:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 05:10 PM IST
सार
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गोतस्करों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गोतस्करों के पास से तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
असारा के जंगल में मंगलवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो गोतस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से दो तमंचे, कारतूस, कार, रस्सी, पशु के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि असारा गांव के जंगल में गोवंश तस्करों के होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर जंगल में गोकशी कर रहे तस्कर कार लेकर भागने लगे। पुलिस के घेराबंदी करने पर गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन
पुलिस ने मुजफ्फरनगर के रतनपुरी निवासी नदीम व फौलादनगर निवासी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गाड़ी से गोवंश के अवशेष बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए तस्करों को जेल भेज दिया गया, जबकि फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी