{"_id":"5ec968e08ebc3e904b44cda9","slug":"two-classes-of-people-quarrel-two-injured-baghpat-news-mrt4830134170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्गों के लोगों में झगड़ा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्गों के लोगों में झगड़ा, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। बासौली गांव में शुक्रवार रात दो वर्गों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे वर्ग के 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया है। गांव में तनाव की स्थिति है।
शुक्रवार देर रात को बासौली गांव में मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर दूसरे वर्ग के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी थी। समाज के लोगों के विरोध करने पर दूसरे वर्ग के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें पंकज व प्रमेंद्र घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। शनिवार को राजपाल ने दूसरे वर्ग के 19 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।