फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two children died in road accident in Baghpat district and atmosphere of grief in families

कलेजा चीर रही ये घटना: दर्दनाक हादसे में सात्विक और एदविक की टूट गईं सांसें, बिलखते हुए पहुंचे दोनों के पिता

Wed, 03 Apr 2024 11:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Two children died in road accident in Baghpat district and atmosphere of grief in families
बच्चों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेड़की गांव में कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार इकलौते बेटे समेत दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाओं समेत पांच घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


अलावलपुर गांव के रहने वाली ज्योति अपने इकलौते बेटे सात्विक (1), उसकी जेठानी सीमा देवी अपने बेटे एदविक (3), इनकी सास राजेश देवी, नंद पूजा बुधवार सुबह गांव के ही इंद्रपाल की ई-रिक्शा में बैठकर खेड़की गांव में माता की पूजा करने आई थी। बताया कि वहां से वापस लौटते समय वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आये कैंटर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई रिक्शा हाईवे पर पलट गई और एदविक व सात्विक दूर जाकर गिरे, तभी कैंटर ने एदविक को कुचल दिया तो सात्विक का सिर सड़क में लगा। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। राहगीरों व पुलिस ने घायल सीमा, राजेश, पूजा, ज्योति, इंद्रपाल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पिता बोला, मैं सो रहा था, तभी पड़ोसी बिना बताये पोस्टमार्टम हाऊस ले आया
मैं तो बहालगढ़ की कंपनी में मंगलवार रात ड्यूटी करने के बाद बुधवार सुबह घर आकर सो गया था, तभी पड़ोसी आया और मुझे पोस्टमार्टम हाउस पर ले आया। यहां आकर मुझे पता चला कि मेरे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद दूसरे बच्चे का पिता रोते बिलखते हुए कई घंटे बाद पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचा।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो बच्चों की मौत होने से अलावलपुर गांव में शोक छा गया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंच गए। दोनों मृतक बच्चों के पिता सगे भाई हैं। बताया कि मृतक एदविक का पिता विकास गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, जबकि दूसरे बच्चे सात्विक का पिता सन्नी बहालगढ़ की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 

विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार रात ड्यूटी करने के बाद सन्नी घर आकर सो गया था। सन्नी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे परिवार की महिलाएं एक ई-रिक्शा में बैठकर माता पूजने के लिए आई थीं। इसके बाद वापस लौटते समय हादसा हो गया।

डीएम, एसडीएम पहुंचे जिला अस्पताल
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसे में दो बच्चों की मौत होने के बाद घायलों का हाल जानने के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम अविनाश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से बातचीत कर हाल जाना और जिला अस्पताल के चिकित्सकों को सही उपचार करने के निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई
हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे डीएम को ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों की आर्थिक स्थिति की जानकारी दी। साथ ही मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

गांव में शोक का माहौल
अलावलपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क हादसे में बुधवार को दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो दिन पहले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले दो दिन से शोक छाया हुआ है, जबकि दो बच्चों की मौत से ग्रामीण भी गमजदा हैं।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: बाइक में मारी भयंकर टक्कर, युवकों को 20 मीटर तक घसीटते ले गया डंपर, दो भाइयों की मौत से मचा कोहराम

हादसे का पता चलते ही दौड़ पड़े खेड़की के ग्रामीण
खेड़की गांव में बुधवार सुबह हादस होने का पता चलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव के ज्यादातर बच्चे अपने स्कूलों में जा रहे थे, तभी हादसा होने पर अधिकांश ग्रामीण भी भयभीत हो गए। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: सपा में घमासान: फिर बदलेगा मेरठ का प्रत्याशी!, चर्चा में सुनीता वर्मा का नाम, पढ़िए- क्या बोले अतुल प्रधान?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed