{"_id":"5f3038518ebc3e3cf4397789","slug":"two-canters-laden-with-117-animals-seven-smugglers-arrested-kahkra-news-mrt4954677185","type":"story","status":"publish","title_hn":"117 पशुओं से लदे दो कैंटर पकड़े, सात तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
117 पशुओं से लदे दो कैंटर पकड़े, सात तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली मे खडा पशुओ से लदा केंटर
- फोटो : KAHKRA
राजस्थान से गाजियाबाद के डासना ले जाए जा रहे थे पशु
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दो कैंटरों में ठूंस-ठूंस लादे गए 117 पशुओं के साथ राजस्थान और हरियाणा के सात तस्करों को दबोच लिया। सातों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। बरामद पशुओं को क्षेत्र के पशु पालकों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव अंडरपास के निकट पशुओं से लदे दो कैंटरों को पकड़ लिया गया। इनमें सवार सात लोगों को भी दबोच लिया गया। कोतवाली लाकर गिनती की गई। दोनों कैंटरों में 117 पशु ठूंस-ठूंस कर लादे गए थे। इसके बाद पुलिस ने सभी सात तस्करों के खिलाफ कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पकडे़ गए तस्करों ने अपने नाम सगरू, लाल मोहम्मद, फिरोज, नजीब, मजीद, अकरम निवासी हनुमान गढ़, राजस्थान और चालक नरेश निवासी हिसार हरियाणा बताए। रविवार की सुबह बरामद पशुओं को क्षेत्र के पशुपालकों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह पशुओं को हरियाणा के सोनीपत से खरीद कर लाए थे। गाजियाबाद के डासना में उन्हें कटान के लिए इनकी बिक्री करनी थी।