{"_id":"f7719b768fb7d37cb5ae8724d9d9ffe7","slug":"two-blind-will-be-able-to-see-the-world-through-the-eyes-of-saroj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोज की आंखों से दुनिया देख सकेंगेे दो नेत्रहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोज की आंखों से दुनिया देख सकेंगेे दो नेत्रहीन
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए महिला सरोज जैन ने मृत्युपरांत नेत्रदान करने का फैसला लिया था। उसकी इच्छा को पूर्ण करने के लिए बेटों ने मां के नेत्रों को दान कर दिया। यह नेत्र दो नेत्रहीन व्यक्तियों को लगाया जाएगा।
सरोज जैन पत्नी दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजबहादुर जैन की सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सरोज ने मृत्युपरांत नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा था। उनकी नेत्रदान करने की इच्छा को उनके दोनों पुत्र राजीव जैन और राजेश जैन ने भारत विकास परिषद बड़ौत के सहयोग से पूरा कराया।
सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ के आई बैंक के डॉक्टरों की टीम ने सरोज जैन की आंखों की कार्निया निकालीं। यह नेत्र दो नेत्रहीन व्यक्तियों को लगाया जाएगा। बता दें कि भारत विकास परिषद द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान पूरे वर्ष चलाया जाता है।
विज्ञापन
इसके लिए संकल्प पत्र भरकर लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष संजय जैन, सचिव योगेश जैन, अतुल जैन, राजीव गोयल, राकेश जैन, राजेश जैन, संजय जैन, मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे।