{"_id":"61d098cfa60ea279ab351d4b","slug":"two-arrested-in-warehouse-blast-case-baghpat-news-mrt571597592","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में हुए विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में हुए विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलपनी गांव में पटाखाें के अवैध गोदाम में शुक्रवार को हुआ था विस्फोट
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। तिलपनी गांव में पटाखों के अवैध गोदाम में विस्फोट होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
तिलपनी गांव के खेतों में एक गोदाम बनाया गया था, जहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। काफी मात्रा में पटाखे व विस्फोटक रखे गए थे। शुक्रवार दोपहर आग लगने से गोदाम में विस्फोट हो गया था। गोदाम की छत पर रखी टिन दूर खेतों में जाकर गिरी थी। गोदाम की सभी दीवारें भी गिर गई थी। इसके साथ ही दो महिलाएं भी झुलस गई थी। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने गोदाम के मालिक सुक्का पुत्र मोसीन और आसिफ पुत्र रहीसू के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को अमीनगर सराय के बुढ़सैनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात पड़ोस में रहने वाला युवक सीढ़ी लगाकर एक मकान पर चढ़ गया। उसने आठवीं की छात्रा को नशीली चाकलेट खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक उसे अपने घर ले गया और पूरी रात कमरे में बंधक बनाकर रखा। दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों ने छात्रा को गायब देखकर तलाश शुरू की। तभी युवक की मां छात्रा को लेकर उसके घर पहुंची। इससे वहां विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने दूसरे वर्ग के युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि अपहरण व नशीला पदार्थ खिलाने पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चांदीनगर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में की कार्रवाई
चांदीनगर। में फरवरी 2012 में चमरावल गांव निवासी रामबीर अपने खेत से घर लौट रहा था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी चमरावल निवासी मोनू, आशु व गौरव पुत्र रविदत्त के अलावा अंकित पुत्र सुभाष निवासी बामनौली, कुशल पाल पुत्र धर्म सिंह निवासी सांकलपुट्ठी, अरुण पुत्र राजवीर निवासी लुहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी हत्या के मामले में जेल में है। इन पर गैंगेस्टर एक्ट लगाई गई है।
बुग्गी चोरी में एक गिरफ्तार
दोघट। रहतना गांव निवासी कृष्णपाल की 26 दिसंबर को घर के बाहर के बुग्गी चोरी हो गई थी। इसकी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने कपिल पुत्र सत्यवीर निवासी रहतना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बुग्गी बरामद हुई। वह बुग्गी को बेचने जा रहा था।