{"_id":"627024a1e9aedd72c7062085","slug":"two-active-members-of-ajit-alias-happu-gang-arrested-baghpat-news-mrt586898938","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत उर्फ हप्पू गैंग के दो सक्रिय सदस्य दबोचे,एक पिस्टल, एक तमंचा और पांच करातूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत उर्फ हप्पू गैंग के दो सक्रिय सदस्य दबोचे,एक पिस्टल, एक तमंचा और पांच करातूस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान अजीत उर्फ हप्पू गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पिस्टल, तमंचा व पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों जेल भेज दिया है।
छपरौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि बिजेंद्र उर्फ बबलू उर्फ जटा पुत्र जिले सिंह निवासी बावली को रठौड़ा गांव के जंगल से गिरफ्तार किया। उससे तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ दोघट, बड़ौत और छपरौली थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में बिजेंद्र ने एक पिस्टल अशोक के पास होने की जानकारी दी। बिजेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने बावली गांव में दबिश देकर अशोक पुत्र ब्रह्म सिंह एक पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों अजीत उर्फ हप्पू गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पारिवारिक कलह में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पारिवारिक कलह में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि परिवार में भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। महिला ने अपने पुत्रों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद विवाद बढ़ता देख महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। अब महिला की हालत में सुधार है। उधर, रमाला थाना क्षेत्र निवासी महिला के भाई ने थाने पर घटना की सूचना दी है। संवाद